MP News: मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा फेरबदल, 12 IPS अफसरों के तबादले, 4 जिलों के SP भी बदले

मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा फेरबदल, 12 IPS अफसरों के तबादले, 4 जिलों के SP भी बदले
मध्य प्रदेश में देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए। नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल और पन्ना के SP बदले गए। गृह विभाग ने नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने 12 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल और पन्ना जिले के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश 28 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।

आदेश के मुताबिक, अलीराजपुर में पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित कई अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। बता दें कि, कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है जबकि कुछ को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

आदेश में रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वीरेंद्र जैन को भोपाल में यातायात पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। निवेदिता नायडू को सागर स्थित 10वीं वाहिनी में भेजा गया है। अफिका जायसवाल को हरदा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अमित सक्सेना को बैतूल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

पन्ना और अलीराजपुर में भी बदलाव

सत्यसाची सराफ को पन्ना जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। समर वर्मा को अलीराजपुर में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, इंदौर में भेजा गया है। उन्हें इंदौर के पीटीसी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

मृदुलकांति सोमवंशी को ग्वालियर में 2वीं और 14वीं वाहिनी से जुड़ी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, शशांक को हरदा के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों की वर्तमान और नई पदस्थापना का ब्योरा दिया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story