MP News: सेवा निवृत्त आईएएस श्रीवास्तव बनें राज्य आनन्द संस्थान के सीईओ

सेवा निवृत्त आईएएस श्रीवास्तव बनें राज्य आनन्द संस्थान के सीईओ
मप्र राज्य आनंद संस्थान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर ओपी श्रीवास्तव को पदस्थ किया गया है। मंगलवार को शासन ने इसके आदेश जारी किए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र राज्य आनंद संस्थान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर ओपी श्रीवास्तव को पदस्थ किया गया है। मंगलवार को शासन ने इसके आदेश जारी किए। ओपी श्रीवास्तव आबकारी आयुक्त भी रह चुके।

वे संचालक जन संपर्क और गृह सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने सपरिवार पैदल नर्मदा परिक्रमा भी की है। वे गीता के महत्व की व्याख्या को लेकर श्रृंखला भी चला रहे हैं, ताकि मानव जीवन में सुखद की अनुभूति की जा सके।

मप्र राज्य कैबिनेट ने श्रीवास्तव को संविदा पर आनंद संस्थान में सीईओ नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह नियुक्ति एक साल या आगामी तक जारी रहेगी।

Created On :  

Tags

Next Story