MP News: देवास में जहरीली शराब कांड के बाद जिला आबकारी अधिकारी भूरिया सहित 3 सस्पेंड

देवास में जहरीली शराब कांड के बाद जिला आबकारी अधिकारी भूरिया सहित 3 सस्पेंड

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। देवास जिलें के ग्राम चंदाना- बिंजाना में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मंगलवार को आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया को को सस्पेंड कर दिया। जहरीली शराब से हुई मौतों जांच के दौरान इन गांवों में अवैध शराब बेचना पाया गया है।

देवास पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस भी दर्ज किया है। बसंती भूरिया द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण नहीं करने और नीचले स्तर के अमले की गतिविधियों पर निगरानी नहीं रखी गई। इसमें घोर लापरवाही की गई।

बसंती भूरिया को सस्पेंशन पीरियड में संभागीय उड़नदस्ता उज्जैन संभाग भेजा गया। साथ ही नीलेश कुमार पवार, सहायक जिला आबकारी अिधकारी और राजश्री खन्ना आबकारी उप निरीक्षक को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story