MP News: कूनो में घायल नर चीते के शरीर से निकले 5 छर्रे, इलाज के दौरान मौत

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। श्योपुर वन मंडल के कक्ष क्रमांक 748 में घायल अवस्था में मिले 19 महीने के नर चीते KNG22 की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। चीते को 25 अक्टूबर को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। प्रारंभिक एक्स-रे जांच में चीते के शरीर के विभिन्न हिस्सों में फॉरेन पार्टिकल्स पाए गए थे। इसके बाद उपचार शुरू किया गया। पशु चिकित्सा दल सर्जरी की थी। उपचार के दौरान चीते के शरीर से 5 छर्रे निकाले थे।
इससे जाहिर है कि शिकार के लिए चीता पर बंदूक से वार किया गया था। घटना की जांच के लिए मप्र शासन ने वन एवं पुलिस अधिकारियों का विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का गठन किया है।
नर चीते KNG22 की मृत्यु के बाद चीतों की कुल संख्या 58 रह गई है। इनमें 52 चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान, चार गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य और 2 वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में हैं। कूनो राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य से घायल चीते को प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा शल्य चिकित्सा एवं रेडियोलॉजी विभाग भेजा गया था। सीटी स्कैन में उसके शरीर के भीतर कई बाहरी वस्तुएं पाई गईं, जिनसे उसके आंतरिक अंगों, मांसपेशियों और हड्डियों की संरचना व तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा था। आपातकालीन सर्जरी के दौरान चीते के शरीर से बंदूक के पांच छर्रे निकाले गए।
Created On :  
