MP News: महिला का दावा - 20 साल से मंत्री नगर सिंह चौहान के साथ रिश्ते में हूं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला के वीडियो ने चर्चा शुरू कर दी है। महिला ने अपना नाम रश्मि नागर सिंह चौहान बताते हुए दावा किया कि वह पिछले 20 साल से मंत्री के साथ रिश्ते में है। उसने मंत्री की पत्नी और भाजपा सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वहीं, मंत्री ने महिला से पारिवारिक संबंध होने की बात स्वीकार करते हुए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। सांसद अनिता चौहान ने भी आरोपों से इनकार किया है।
वीडियो में महिला ने दावा किया कि जब वह 18 साल की थीं, तभी से नागर सिंह चौहान के साथ रिश्ते में हैं। उनका कहना है कि वह बिना किसी पारिवारिक या राजनीतिक दबाव के पूरे होश में अपनी बात रख रही हैं। रश्मि के मुताबिक, मंत्री ने उनके साथ रहने का वादा किया था और इसी भरोसे पर उन्होंने अपनी जिंदगी के 20 साल गुजारे।
यह भी पढ़े -'एपस्टीन प्रकरण पर जवाब कब मिलेगा?', हरदीप पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर जीतू पटवारी ने BJP को घेरा
अलग घर में रहने की कही बात
रश्मि ने दावा किया कि वह मंत्री के आधिकारिक आवास पर रहने के बजाय अलग घर में रहती थीं और मंत्री के कहे अनुसार काम करती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रिश्ते के दौरान उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
सांसद अनिता चौहान पर मैसेज भेजने के आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि सांसद अनिता चौहान ने उन्हें और उनके बेटे को गलत संदेश भेजे। रश्मि का दावा है कि इन संदेशों से उनका बेटा इतना परेशान हुआ कि वह परीक्षा देने तक नहीं गया। हालांकि, महिला ने वीडियो में अपने बेटे के पिता के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि सांसद से उन्होंने संदेश के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश की थी। रश्मि ने इस संबंध में वॉट्सऐप चैट भी शेयर की हैं।
यह भी पढ़े -अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया का हुआ आगाज, पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन
आमना-सामना नहीं करने की बात कहने का दावा
रश्मि के मुताबिक, उन्होंने सांसद को संदेश भेजकर कहा था कि वह एक बड़े पद पर हैं, लेकिन सबसे पहले एक मां और पत्नी भी हैं, इसलिए उनकी बात सुननी चाहिए। महिला का दावा है कि इसके जवाब में उन्हें गलत संदेश मिले और सांसद ने भविष्य में आमना-सामना नहीं करने की बात कही।
Created On :  

