Rewa news: नगर निगम के स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही गंदगी

डिजिटल न्यूज़ रीवा
शहर के अंदर सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। यह गंदगी नगर निगम प्रशासन के स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है। शहर को स्वच्छ रखने का दावा करने वाला नगर निगम प्रशासन भीड़भाड़ वाले क्षेत्र की गंदगी को दूर नहीं कर पा रहा। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में स्थित क्या होगी। शहर के हेमू कालानी चौक से प्रकाश चौक के बीच सड़क के किनारे अक्सर पानी भरा रहता है। यहीं पर कचरा भी पड़ा रहता है। इसके कारण इस मार्ग में काफी गंदगी मची रहती है।
स्वागत भवन के अंदर नाली से सीपेज कर रहा पानी
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जो पानी प्रकाश चौराहा मार्ग पर सड़क के किनारे भर रहा है वह बगल में संचालित स्वागत भवन की नाली के सीपेज का पानी आ रहा है। बताया गया है कि स्वागत भवन की नाली चोक होने के कारण बाहर के लिए पानी की निकासी नहीं हो पा रही वहीं पानी ब्लॉक के माध्यम से मुख्य मार्ग की ओर निकल रहा है। इसी पानी के कारण यहां अक्सर गंदगी बनी रहती है। अक्सर छोटे बड़े वाहनों के चलते यह पानी अक्सर दूर तक फैल रहा है।
आगे भी यही स्थिति
यही स्थिति आगे करीब 20 फीट दूरी पर प्रकाश चौराहा वाहन पार्क मोड़ की है। यहां पर भी कुछ दुकानों का गंदा पानी ठीक पार्किंग मोड़ पर भरा रहता है। यही पानी फैल कर आगे तक गंदगी मचाता है। यहां पर शाम के समय सबसे ज्यादा स्थिति खराब रहती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस मार्ग से अक्सर लोगों का वाहनों तथा पैदल आना जाना बना रहता है। प्रकाश चौराहा पर अगल-बगल काफी भीड़ भी बनी रहती है। इसके बाद भी यहां की व्यवस्था के प्रति नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
Created On :  
