रीवा न्यूज: प्रवचन.. सेवा से साधना की सिद्धि जल्दी फलीभूत होती हैं

प्रवचन.. सेवा से साधना की सिद्धि जल्दी फलीभूत होती हैं
कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ की ओर से राज्य अधिवक्ता परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य अखंड प्रताप सिंह, नित्यानंद मिश्रा,एवं डॉ. एस. एस. तिवारी का सम्मान किया गया।

डिजिटल डेस्क रीवा।

अधिवक्ताओं के हित एवं समाज को नैतिक मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से मनगवां तहसील परिसर में आयोजित सुंदर सुखमय जीवन हेतु सुंदरकांड कार्यक्रम में कथा प्रवक्ता मध्य प्रदेश कर्मचारी आयोग के न्यायिक सदस्य एवं पूर्व जिला जज अरुण कुमार सिंह ने सेवा से संपूर्ण सिद्धि मिलने की बात कही। संगीतमय प्रवचन में उन्होंने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को सुख की कामना होती है जिसके लिए वह धन, संपत्ति, शक्ति, शांति , भक्ति के साथ परमात्मा को प्राप्त करना चाहता है। उन्होंने विस्तृत व्याख्या कर माता सीता जी को इन सभी का प्रतीक बताया । उन्होंने यह भी कहा कि संसार के अधिकांश व्यक्ति रावण के रास्ते छल पूर्वक उक्त सफलता रूपी सीता जी को प्राप्त करना चाहता है।लेकिन रावण को मूल रूप में अप्राप्त होती हैं ।जगजननी सीता जी हनुमान जी को माता के रूप में प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमान जी ने भगवान के नाम के सतत सुमिरन के साथ रामकाज के रूप में सेवा कर संपूर्ण सिद्धि प्राप्त की। हनुमान जी ने यही सेवा का मंत्र विभीषण को प्रदान किया,जिसके कारण प्रभु की शरणागति प्राप्त कर लंका का राज के साथ प्रभु का धाम प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष बालेंदु तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ मनगवां रहा।

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ की ओर से राज्य अधिवक्ता परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य अखंड प्रताप सिंह, नित्यानंद मिश्रा,एवं डॉ. एस. एस. तिवारी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य के. डी. शुक्ला एवं नंदिनी तिवारी सहित पूर्व डी आई जी यूपी सिंह ,पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह एपीएस दुबे, अवधेश तिवारी , नंदिनी तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद उर्मलिया,अध्यक्ष बुटला बंसल, संत शंभू नाथ सहित भारी संख्या भक्तजन उपस्थित रहे


Created On :  

Tags

Next Story