रीवा न्यूज: सुरक्षित बचपन अभियान–उड़ान’ का किया गया शुभारंभ

डिजिटल डेस्क रीवा।
न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर जस्टिस विवेक रूसिया ने ऑनलाइन सुरक्षित बचपन अभियान–उड़ान का शुभारंभ किया। इसके उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा द्वारा कन्या शाला परिसर रीवा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चंद्र राय की उपस्थिति रही। शिविर का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशीर्वाद भिलाला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी शर्मा, जिला रजिस्ट्रार पन्ना नागेश, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय मिश्रा, जिला अभियोजन अधिकारी एस.पी. पांडे, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक जीवेंद्र सिंह, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी मिश्रा, सामाजिक संस्था समग्र जन चेतना विकास परिषद के संचालक सुमित सिंह तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू द्विवेदी , इंजी. शिवेश मिश्रा , कन्या शाला के प्राचार्य केएम तिवारी , एवं वार्डन रीता त्रिपाठी,सहित अन्य गणमान्यजन एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।शिविर में बच्चों के साथ बाल अधिकार, बाल यौन शोषण की रोकथाम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, करियर निर्माण, पोषण, स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे एवं बुरे स्पर्श की पहचान तथा किसी भी प्रकार के शोषण एवं हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के संबंध में जागरूक किया।
Created On :  
