रीवा न्यूज: शाहिद लाल पद्मधर सिंह का किया गया पुण्य स्मरण

डिजिटल डेस्क रीवा।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीदों की पुण्य स्मरण की श्रृंखला में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति रीवा के सदस्यों द्वारा पद्मधर पार्क रीवा में अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कर प्रतिमा में पुष्पाहार चढ़ाए गए एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया । उक्त कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति इकाई रीवा की संरक्षक डा. पद्मावती पांडेय, मातृशक्ति मंच की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्योति सिंह , राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजा भइया मिश्रा. जिला अध्यक्ष रीवा डा. प्रसन्न सिंह परिहार, शिवानंद पिडिहा , जिला उपाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, अनिल सिंह पनासी, प्रभात राय दीक्षित, इंजीनियर एस. के. चतुर्वेदी, सचिन तिवारी, डॉ. राकेश तिवारी, महिला शाखा प्रभारी रूपाली सिंह तिवारी. इंजी. निधि मिश्रा, शिव दर्शन सिंह, विनोद सिंह, शबनम, विश्वनाथ पांडेय, राकेश कुमार निगम सृजल तिवारी, मऊगंज से आर डी मिश्र, प्रेम शंकर , एवं बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Created On :  
