Rewa news: विद्यालय का रास्ता रोकने से बच्चों को आने-जाने में हो रही दिक्कत

विद्यालय का रास्ता रोकने से बच्चों को आने-जाने में हो रही दिक्कत
शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई

डिजिटल न्यूज़ रीवा

जिले के अंदर सरकारी स्कूलों की अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। विभागीय उदासीनता का खामियाजा स्कूलों के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

ऐसी ही स्थिति इन दिनो जिले के जवा विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र पनवार के प्राथमिक विद्यालय सोनाडाबर की है। स्कूल तक पहुंचाने के लिए रास्ता न होने से यहां के बच्चों को आने-जाने में दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि यहां के कुछ सरहंग द्वारा रास्ता रोक दिया गया है और कटीले तार बिजली के नंगे तार लगाकर रास्ता अवरुद्ध किया गया है। इसके कारण बच्चे स्कूल आने-जाने में को लेकर परेशान है। इस संबंध में थाना प्रभारी डभौरा को भी आवेदन दिया जा चुका है। इसके बाद भी आवागमन रोकने के मामले को गंभीरता से लेते हुए रास्ता चालू नहीं करवाया गया है जिसकी वजह से बच्चे काफी परेशान हैं।जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए विद्यालय का रास्ता खुलवाने की कार्यवाही करने की मांग पालकों ने की है। बताया गया है कि कटीले और बिजली के नंगे तार के कारण कुछ बच्चे भयभीत हैं जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मांग की गई है कि इसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्कूल रास्ता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। बताया गया कि प्रधानाध्यापक हीरामणि पाल ने रास्ता न रोकने के संबंध में जब बात की तो गाली गलौज की गई और जान से मारने की भी धमकी दी गई। स्कूल भवन में धान रखकर भवन पर भी कब्जा किया गया था और मना करने पर मारपीट गाली गलौज की गई थी।

Created On :  

Tags

Next Story