Rewa news: कांग्रेस की अराजकता और नकारात्मक राजनीति को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी : राजेंद्र शुक्ल

डिजिटल न्यूज़ रीवा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत राज कपूर ऑडिटोरियम रीवा में प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की अराजकता और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। सत्ता की लालसा में कांग्रेस और राहुल गांधी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रहे हैं, जबकि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है।
श्री शुक्ल ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस के पास देश के विकास का कोई विजन नहीं है, इसलिए वह लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। चुनाव में जनसमर्थन नहीं मिलने पर कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं को कठघरे में खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है और दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है।विंध्य क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में क्षेत्र की विकास संबंधी अनेक अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया। बाणसागर बांध और रीवा-सिंगरौली रेल परियोजना जैसे महत्वपूर्ण विषय लंबे समय तक उपेक्षित रहे। वर्ष 1956 में विंध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश में विलय के समय किए गए वादों को पूरा करने में भी कांग्रेस की सरकारें विफल रहीं
मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया : जनार्दन मिश्रा
गोष्ठी को संबोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की अराजक और नकारात्मक राजनीति को देश की जनता स्वीकार करने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के बीच कांग्रेस के नेता लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
संविधान का सम्मान उसकी भावना का पालन करने से होता है : वीरेंद्र गुप्ता
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान की किताब हाथ में लेकर देशभर में घूम रहे हैं, लेकिन देश की जनता आपातकाल के उस दौर को नहीं भूली है, जब कांग्रेस शासन में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ था।
राष्ट्रगीत के साथ हुआ समापन
प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।इस अवसर पर विधायक नरेंद्र प्रजापति, पंचू लाल प्रजापति, पूर्व सांसद देवराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, राजेश पांडे, प्रमोद व्यास, अशोक सिंह, ज्ञानवती सिंह, जयराम शुक्ल, मनीष श्रीवास्तव, प्रकाश तरानी, धनंजय सोनी, कविता तिवारी सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी, चिकित्सक, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी घनश्याम ताम्रकार ने किया तथा आभार प्रदर्शन बंटी साहू ने किया।
Created On :  
