रीवा न्यूज: अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट बिक्री करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट बिक्री करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
आरोपिया से नशीली टैबलेट रखने व बिक्री करने के संबंध में पूंछतांछ कर मेमोरंडम कथन लेखबद्ध किये गये।

डिजिटल डेस्क रीवा।

थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीली टैबलेट की बिक्री करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना सेमरिया में पदस्थ उप निरीक्षक सुशीला साकेत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बीड़ा में एक महिला अपने घर में अवैध नशीली टैबलेट बेचने के लिये रखी हुई है। यदि तुरंत कार्यवाही की जाती है तो काफी मात्रा में अवैध नशीली टैबलेट बरामद हो सकती है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो एक महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। जिसे स्टाफ के द्वारा घेराबंदी करके पकडा गया एवं उसका नाम पता पूँछा गया तो उसने अपना नाम किरण कुशवाहा पति रामलखन कुशवाहा उम्र 56 वर्ष निवासी बीड़ा थाना सेमरिया जिला रीवा की होना बताई। उसके माकान की तलाशी के दौरान मकान में बने बेडरूम में बिछी चारपाई में कंबल के नीचे एक काली पन्नी के अंदर से कुल 41 पत्ते में 410 नशीली टैबलेट कीमत 1,148 रुपये, 176 नग अन्य टैबलेट कीमत 1,408 रुपये प्राप्त की गई ।नशीली टैबलेट बिक्री से अर्जित कुल नगदी 40,400 रुपये प्राप्त हुये। महिला के पास से कोई कागजात नहीं मिले। आरोपी महिला के कब्जे से उक्त सामग्री को जप्त किया गया एवं आरोपिया से नशीली टैबलेट रखने व बिक्री करने के संबंध में पूंछतांछ कर मेमोरंडम कथन लेखबद्ध किये गये। बाद में उसे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के अलावा एसआई सुशीला साकेत, आरक्षक अतुल पाण्डेय, मकरध्वज व्दिवेदी, विकास कुमार मिश्रा, विवेक सिंह, महिला आरक्षक निशा सिंह परिहार, रामदेवी अहिरवार शामिल रही।


Created On :  

Tags

Next Story