Rewa News: बालकों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की जिला न्यायालय रीवा में आयोजित की गई प्रदर्शनी

बालकों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की जिला न्यायालय रीवा में आयोजित की गई प्रदर्शनी
साथ ही बालकों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को क्रय भी किया गया।

डिजिटल डेस्क,रीवा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बाल संप्रेषण गृह तथा हरिबाल गृह के तत्वाधान में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा सतीश चन्द्र राय की विशेष उपस्थिति में बाल संप्रेषण गृह एवं हरिबाल गृह के बालकों के द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों जैसे दीपक, झालर, तोरण, लैंप, मुर्तियां एवं अन्य कलाकृतियों की कला प्रदर्शनी का आयोजन जिला न्यायालय रीवा के कान्फ्रेंस हाल में किया गया।

उक्त प्रदर्शनी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगणों तथा जिला न्यायालय रीवा के न्यायालयीन कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा के अधिकारी कर्मचारी तथा एलएडीसीएस के अधिवक्तागण एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा उक्त प्रदर्शनी में सहभागिता की गई। न्यायाधीशों के द्वारा उक्त प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन किया गया एवं सुंदर कलाकृतियों की प्रशंसा की गई। साथ ही बालकों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को क्रय भी किया गया।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश संदीप शर्मा, जिला न्यायाधीश संदीप श्रीवास्तव, डॉ. अंजली पारे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा आशीर्वाद भिलाला, जिला न्यायाधीश वारीन्द्र तिवारी, जितेन्द्र नारायण सिंह, मोहित कुमार, राममनोहर सिंह दांगी, शशांक खरे, आशीष शुक्ला, आर.के. शर्मा, शरद कुमार गुप्त, अनुज त्यागी, सुधांशु सिन्हा, संतोष तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट वरूण शर्मा, समीर कुमार मिश्र, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विश्वेश्वरी मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाल सिंह सूर्यवंशी, मुकेश कुमार कोरी, दिलीप महोर, कंचन सैनिक, रंजीत भदकारिया, सृष्टि चौरसिया, बृजेश कुमार चंसौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा एल.ए.डी.सी.एस के डिप्टी चीफ मंजूद अहमद मंसूरी,आनंद पाण्डेय, सपोर्ट पर्सन सुमित सिंह एवं अनीष पाण्डेय उपस्थित रहें।

Created On :  

Next Story