Ranji Trophy 2026-27: 4 विकेट..8 मेडन, मोहम्मद शमी ने फिर दिखाया कमाल, धारदार गेंदबाजी कर आलोचको को दिया मुंहतोड़ जवाब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीम इंडिया से बाहर चल रहे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया है। बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन खेल रहे शमी ने कमाल की गेंदबाजी की। महाराष्ट्र के खिलाफ चल रहे मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट झटके।
रणजी ट्रॉफी समेत अन्य घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स में शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले केरल और दिल्ली के खिलाफ मुकाबलों में भी शमी ने धारदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने केरल के खिलाफ मैच में 5 और फिर दिल्ली के खिलाफ भी 5 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़े -अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर कुमार की वापसी, क्या शमी के लिए भी खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा?
4 विकेट..8 मेडन
महाराष्ट्र की पहली पारी में शमी ने 23.5 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 4 विकेट झटके। शमी की गेंदबाजी कितनी खतरनाक थी, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने 24 में से 8 ओवर मेडन फेंके। इस दौरान उन्होंने केवल 1.60 की इकॉनामी से रन दिए।
वह बंगाल की तरफ से सबसे किफायती और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
यह भी पढ़े -राजनीति की पिच पर एंट्री करेंगे मोहम्मद शमी, RLD के टिकट पर अमरोहा से लड़ेंगे चुनाव? जानें क्या है सच
बंगाल को मिली हार
महाराष्ट्र के खिलाफ मैच में बंगाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहली पारी में बंगाल की टीम महज 143 रन पर सिमट गई। वहीं महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 218 रन पर सिमटी। टीम को पहली पारी के आधार पर 75 रन की बढ़त मिली।
पहली पारी की तरह की बंगाल की टीम ने दूसरी पारी में भी निराशाजनक बैटिंग की। पूरी टीम केवल 186 रन पर सिमट गई। इस तरह महाराष्ट्र को जीत के लिए 112 रन का टारगेट मिला। पृथ्वी शॉ और सचिन दास की ओपनिंग जोड़ी ने 118 गेंदों पर 114 रन की साझेदारी कर महाराष्ट्र को 10 विकेट से जीत दिला दी।
Created On :  
