Mohammed Shami: राजनीति की पिच पर एंट्री करेंगे मोहम्मद शमी, RLD के टिकट पर अमरोहा से लड़ेंगे चुनाव? जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर मोहम्मद शमी इन दिनों सुर्खियों में हैं। लेकिन अपनी गेंदबाजी को लेकर नहीं बल्कि एक मुलाकात को लेकर। दरअसल, हाल ही में शमी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की थी, जिसके बाद खबरें आने लगी थी कि वह राजनीति की पिच पर एंट्री करने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर शमी के यूपी विधानसभा चुनाव में अमरोह सीट से आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बातें तक की जाने लगी थीं। आइए जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है?
हमारी पड़ताल में यह सब दावे महज अफवाह और कयास निकले। शमी ने क्रिकेट छोड़कर राजनीति में एंट्री लेने का कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि इस मामले पर अभी शमी और न ही आरएलडी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़े -टेबिल टेनिस में पाकिस्तान से होगी भारत की भिड़ंत, इन इवेंट्स में भी मेडल पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेंगे इंडियन एथलीट्स
टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी
शमी पिछले डेढ़ साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह आखिरी बार मार्च 2025 में भारत केलिए इंटरनेशनल मैच खेले थे। 36 साल के शमी फिलहाल घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी कोशिश अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में वापसी करने की है।
यह भी पढ़े -जोश इंगलिस का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्व को 1 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'
शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 229, वनडे में 206 और टी20 में 27 विकेट लिए हैं। वहीं आईपीएल में शमी के नाम 132 मैचों में 145 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में वह फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं।
Created On :   21 Sept 2026 12:22 AM IST













