Asian Games 2026 DAY 2 Schedule: टेबिल टेनिस में पाकिस्तान से होगी भारत की भिड़ंत, इन इवेंट्स में भी मेडल पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेंगे इंडियन एथलीट्स

टेबिल टेनिस में पाकिस्तान से होगी भारत की भिड़ंत, इन इवेंट्स में भी मेडल पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेंगे इंडियन एथलीट्स

 एआई जनरेटेड

एशियन गेम्स 2026 का पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। जहां भारतीय दल ने निशानेबाजी में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए, वहीं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और महिला क्रिकेट में भी मेडल पक्का कर लिया। दूसरे दिन भारतीय एथलीट्स मेडल टेली को और मजबूत करने के उद्देश्य से मैदान में उतरेंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एशियन गेम्स 2026 का पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। जहां भारतीय दल ने निशानेबाजी में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए, वहीं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और महिला क्रिकेट में भी मेडल पक्का कर लिया। अब सोमवार (21 सितंबर) यानि दूसरे दिन भारतीय एथलीट्स मेडल टेबल को और मजबूत करने के उद्देश्य से मैदान में उतरेंगे। दिन की शुरुआत 5.30 बजे सो होगी।

सबसे ज्यादा नजर टेबल टेनिस में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर रहेगी। इसके अलावा शूटिंग, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, कबड्डी और महिला हॉकी में भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

भारत का दूसरे दिन का शेड्यूल

निशानेबाजी

सुबह 6:15 बजे हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे 10 मीटर एयर राइफल का व्यक्तिगत फाइनल होगा, जिसमें भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करने पर हिस्सा लेंगे।

सुबह 6:30 बजे मैराज खान, अनंत जीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल पुरुष स्कीट के पहले दिन के मुकाबले में उतरेंगे। इसी समय परीनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान महिला स्कीट के पहले दिन का मुकाबला खेलेंगी।

टेबल टेनिस

टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम सुबह 6:15 बजे पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। वहीं पुरुष टीम का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तान से होगा। दोनों मुकाबले ग्रुप एफ के तहत खेले जाएंगे।

कबड्डी

कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम सुबह 9:45 बजे जापान से भिड़ेगी। यह मुकाबला ग्रुप ए का होगा। वहीं महिला टीम शाम 4:15 बजे बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

हॉकी और बैडमिंटन

महिला हॉकी टीम सुबह 9:30 बजे इंडोनेशिया के खिलाफ पूल बी का मुकाबला खेलेगी। बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे बांग्लादेश के खिलाफ पहले राउंड में उतरेगी।

स्विमिंग

स्विमिंग में भी कई भारतीय खिलाड़ी एक्शन में होंगे। सुबह 6:32 बजे ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मणि आकाश और गीतेश शाह 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में उतरेंगे। धनुष सुरेश सुबह 7:06 बजे पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट में चुनौती पेश करेंगे।

वुशु और बॉक्सिंग

वुशु में दोपहर 3:15 बजे रोशबिना देवी महिला 60 किलो राउंड ऑफ 16 में मोस्ट खातून के खिलाफ खेलेंगी। इसके बाद दोपहर 3:50 बजे आर्यन पुरुष 56 किलो राउंड ऑफ 16 में शहजादा सफी से मुकाबला करेंगे।

बॉक्सिंग में सुमित दोपहर 2:45 बजे पुरुष 70 किलो वर्ग के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में बुंजोंग सिनसिरी के सामने होंगे।

Created On :   20 Sept 2026 11:14 PM IST

Tags

Next Story