Asian Games 2026: भारत को शूटिंग में दूसरा सिल्वर मेडल, इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में किया कमाल

भारत को शूटिंग में दूसरा सिल्वर मेडल, इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में किया कमाल
एशियन गेम्स 2026 (20वें एशियाई खेल) की मेजबानी जापान कर रहा है। जिसकी धमाकेदार शुरुआत आज से हो गई है। गेम्स में भारतीय एथलीट्स पूरे जोश के साथ उतर चुके हैं। भारतीय दल में 272 पुरुष और 236 महिला एथलीट हिस्सा ले रही हैं। और पहले दिन ही भारत ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एशियन गेम्स 2026 (20वें एशियाई खेल) की मेजबानी जापान कर रहा है। जिसकी धमाकेदार शुरुआत आज से हो गई है। गेम्स में भारतीय एथलीट्स पूरे जोश के साथ उतर चुके हैं। भारतीय दल में 272 पुरुष और 236 महिला एथलीट हिस्सा ले रही हैं। और पहले दिन ही भारत ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय महिला खिलाड़ी सोनम मस्कर ने निशानेबाजी में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं अब इलावेलिन वलारिवन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है। 20 सितंबर को इलावेलिन वलारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल स्पर्धा में रजत पदक जीता हा। इलावेलिन एक समय गोल्ड मेडल की रेस में टॉप पर थीं, लेकिन आखिर पलों में उन्होंने मोमेंटम गंवा दिया।

मेजबान देश जापान की हिनाता ताइची ने 253 अंकों के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीत है। जबकि इलावेनिल वलारिवन 252.4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों के बीच सिर्फ 0.6 अंक का अंतर रहा साउथ कोरिया की ह्यो-जिन बान ने 230.4 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इलावेनिल वलारिवन ने पूरे मुकाबले में शानदार निरंतरता दिखाई और लंबे समय तक गोल्ड की स्थिति में बनी हुई थीं हालांकि, निर्णायक चरण में हिनाता ताइची ने दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

ओलंपिक में पदक नहीं, लेकिन कभी नहीं मानी हार

इलावेनिल ने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दोनों ही मौकों पर वह व्यक्तिगत पदक नहीं जीत सकीं, लेकिन इन अनुभवों ने उनके खेल को और परिपक्व किया। विश्व स्तर पर उन्होंने वापसी जारी रखी। 2023 में रियो विश्व कप में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने के अलावा उन्हें 2022 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इलावेनिल का जन्म दो अगस्त 1999 को तमिलनाडु के कुड्डालोर में हुआ। तीन साल की उम्र में उनका परिवार गुजरात के अहमदाबाद चला गया। पढ़ाई-लिखाई वाले परिवार में पली-बढ़ीं इलावेनिल के पिता वैज्ञानिक हैं और माता-पिता दोनों पीएचडी स्कॉलर हैं। बचपन में खेल उनके लिए सिर्फ मनोरंजन का जरिया थे। वह स्प्रिंटर और लंबी दूरी की धावक रहीं। जूडो और बैडमिंटन भी आजमाया। शूटिंग उनके जेहन में बिल्कुल नहीं थी। करीब 12-13 साल की उम्र में एक दिन उन्होंने अपने पिता के एक छात्र की बेटी को एयर राइफल से अभ्यास करते देखा। और अपना शूटिंग सफर शुरू किया।

Created On :   20 Sept 2026 12:57 PM IST

Tags

Next Story