एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में भिड़ने को तैयार भारत की शेरनियां, यहां देखें दोनों टीमों की स्क्वॉड, कहां खेला जाएगा कितने बजे शुरू होगा?

सेमीफाइनल में भिड़ने को तैयार भारत की शेरनियां, यहां देखें दोनों टीमों की स्क्वॉड, कहां खेला जाएगा कितने बजे शुरू होगा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टीम का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रविवार (20 सितंबर) को भारत और बांग्लादेश से सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। दोनों के बीच यह मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया बांग्लादेश को हराती है तो उनका कम से कम सिल्वर मेडल आज ही कन्फर्म हो जाएगा। सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया दिया है। अब फाइनल में श्रीलंका और टीम इंडिया आमने सामने होंगी।

दूसरा सेमीफाइनल मैच कहां और कैसे दखें लाइव?

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर उपलब्ध होगी। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट मैच का भारत में Sony Sports 1 TV चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे Sony Sports 3, Sony Sports 3 HD और Sony Sports 4 पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

पिछले मैच में जापान को चटाया था धूल

भारतीय टीम का पिछला मैच जापान से हुआ था। जिसमें जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 57 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने केवल 5 ओवर (30 गेंदों) में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया था। अब दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ने को तैयार है।

दोनों टीमों की स्क्वॉड

इंडिया टीम

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

बांग्लादेश टीम

दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (w/c), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फहीमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, रितु मोनी, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना

Created On :   20 Sept 2026 10:38 AM IST

Tags

Next Story