IND vs AFG: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, वैभव को नहीं मिला मौका

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, वैभव को नहीं मिला मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 17 सितंबर को टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया गया है। सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को मौका मिला है। टीम इंडिया मैदान में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका।

भारतीय समयाअनुसार मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा का वही पुराना अंदाज देखने को मिला। उन्होंने 2 मैचों में 121 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 237.25 रहा। उन्होंने पहले मैच में 82 और दूसरे में 39 रन बनाए थे। एक बार फिर अभिषेक से तूफानी पारी की उम्मीद है।

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर

अफगानिस्तान टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अज़मतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई

Created On :   17 Sept 2026 7:14 PM IST

Tags

Next Story