एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली: पहले दिन दो सिल्वर जीतकर भारत की टॉप-10 में एंट्री, 11 गोल्ड के साथ चीन नंबर-1

पहले दिन दो सिल्वर जीतकर भारत की टॉप-10 में एंट्री, 11 गोल्ड के साथ चीन नंबर-1
जापान की मेजबानी में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को दो सिल्वर मेडल मिले। इसके अलावा हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। जापान की मेजबानी में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को दो सिल्वर मेडल मिले। इसके अलावा हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कुछ मेडल पक्के हो गए। पहले दिन दो मेडल के साथ भारत पदक तालिका (मेडल टैली) में हॉन्गकॉन्ग के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर आ गया।

पहला मेडल विमेंस के 10 मीटर राइफल इवेंट में भारतीय टीम ने जीता। इस टीम में एलावेनिल, सोनम मस्कर और विदारसा विनोद शामिल रहीं। वहीं दूसरा मेडल राइफल इवेंट के व्यक्तिगत मुकाबले में वलारिवन ने जीता।

मेडल टैली में 10 वें नंबर पर भारत

भारत दो सिल्वर मेडल के साथ टैली में दसवें स्थान पर आ गया है। पहले स्थान पर 11 गोल्ड समेत 20 मेडल के साथ चीन है। दूसरे स्थान पर मेजबान जापान 6 गोल्ड समेत 20 मेडल के साथ है। रिपब्लिक ऑफ कोरिया 14 मेडल (चार गोल्ड) के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, कजाखस्तान और थाईलैंड टॉप पांच में हैं। कजाखस्तान ने कुल पांच मेडल जीते, जिनमें तीन गोल्ड और दो ब्रॉन्ज शामिल थे, जबकि थाईलैंड के तीनों मेडल गोल्ड थे।

Created On :   21 Sept 2026 12:50 AM IST

Tags

Next Story