Akram on Babar Azam: 'आप क्या चने बेचने गए थे', बाबर आजम पर बरसे वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल

आप क्या चने बेचने गए थे, बाबर आजम पर बरसे वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने बाबर आजम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बाबर को लॉर्ड्स टेस्ट के बाद भी कप्तानी छोड़ देनी चाहिए थी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने बाबर आजम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बाबर को लॉर्ड्स टेस्ट के बाद भी कप्तानी छोड़ देनी चाहिए थी। अकरम ने कहा, ‘अगर आपको PCB के फैसलों के बारे में नहीं पता था, तो क्या आप इंग्लैंड चने बेचने आए थे।’

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। पाकिस्तान को इस सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम से 7 खिलाड़ियों और हेड व बॉलिंग कोच को हटा दिया था।

उस वक्त बाबर ने कहा था कि उन्हें पीसीबी के फैसले के बारे में जानकारी नहीं थी। उनसे किसी ने इस बारे में बात नहीं की थी। बाबर के इसी बयान को लेकर अकरम ने उन पर निशाना साधा है।

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'एक खिलाड़ी या व्यक्ति के तौर पर मेरा मानना है कि अगर आपका लीडर या कप्तान आपके साथ खड़ा नहीं होता, तो आप 100 फीसदी प्रदर्शन नहीं कर सकते।' उन्होंने आगे कहा, 'PCB ने जब बाबर को शान मसूद की जगह टेस्ट कप्तान बनने को कहा था, तब उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए थी।'

'छोड़ देनी थी कप्तानी'

अकरम ने कहा कि यदि बाबर ने कप्तान बनना स्वीकार कर लिया था तो लगातार दूसरी शर्मनाक हार के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता। मैं गलत भी हो सकता हूं। लेकिन मेरी राय में बाबर को कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी। दूसरे टेस्ट के बाद उन्हें कहना था कि वह सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे।'

Created On :  

Tags

Next Story