सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026: टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम ने स्क्वाड का किया ऐलान, सूर्या करेंगे कप्तानी, लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर उतरेंगे मैदान पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है। टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को चार ग्रुप (A,B,C,D) में बांटा गया है सभी में 8-8 टीमें हैं। इसी बीच मुंबई टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। घरेलू टूर्नामेंट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई की कमान संभालेंगे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 जीता था।
यह भी पढ़े -BCCI ने द.अफ्रीका दौरे के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में करेंगी कप्तानी, कब से खेले जाएंगे मुकाबले? यहां देखें
अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेलने के साथ ही कप्तानी भी करेंगे। क्रिकबज के अनुसार सूर्या ने कहा, 'मुंबई का प्रतिनिधित्व करना हमेशा बहुत गर्व की बात होती है। हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और बेहतरीन युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है। मुझे पूरा भरोसा है कि पूरी टीम एकजुट होकर, पूरे जोश के साथ खेलेगी और हर मैच में अपना बेस्ट प्रदर्शन करेगी। हमारा लक्ष्य अंत तक डटे रहना और ट्रॉफी जीतकर घर लाना है।'
मुंबई ने भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया
इस टीम में भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी टीम में जगह मिली है। इसके अलावा सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर्स भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में चुने गए हैं। 14 नवंबर को मुंबई की टीम हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। मुंबई ने दो बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है। 2022/23 में अजिंक्य रहाणे जबकि 2024/25 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा
Created On :  

