Ravichandran Ashwin: सूर्यवंशी ऐसा चेहरा उसे देखने के लिए लोग... वैभव के ट्रेड की खबरों पर बोले रविचंद्रन अश्विन

सूर्यवंशी ऐसा चेहरा उसे देखने के लिए लोग... वैभव के ट्रेड की खबरों पर बोले रविचंद्रन अश्विन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन अगले महीने होना है। उससे पहले ही ट्रेड की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या को लेकर खबरें आ रही है कि पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस उनकी अदला बदली कर सकती है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के ट्रेड की संभावनाओं पर बोलते हुए कहा कि नहीं लगता कि 2 साल तक वह कहीं जाने वाले है।

अश्विन ने कहा, "मुझे तो नहीं लगता कि 2 साइकिल में वैभव सूर्यवंशी कहीं जाने वाला है। अगर राजस्थान रॉयल्स वैभव को जाने देंगे तो मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। अगर उनको ट्रेड भी करेंगे तो भी नहीं पता क्या कहना चाहिए। इतने सालों के बाद एक ऐसा चेहरा मिला है, उनका जो खेल है उसे देखने के लिए लोग आ रहे हैं।"

आरआर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने अपने पहले ही सीजन में सबसे तेज शतक लागने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। वैभव ने अगले सीजन में पिछली बार से भी बेहतर किया और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' समेत लगभग सभी अवार्ड जीते। इसकी संभावना न के बराबर है कि राजस्थान रॉयल्स उन्हें जाने दें, चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी प्राइस देना पड़े। क्योंकि वैभव अब एक ब्रांड बन चुके हैं।

Created On :  

Tags

Next Story