अंडर-19 एशिया कप 2026: दिवाली के दिन होगा डबल धमाका! नेपाल को धूल चटाने के बाद पाकिस्तान को रौंदने उतरेगी इंडिया, कब और कहां खेला जाएगा महामुकाबला?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 एशिया कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। भारत का पहला मुकाबला 6 नवंबर को नेपाल से था जिसे 10 विकेट से जीता था। अब दूसरा मैच 8 नवंबर को यानी दिवाली के दिन पाकिस्तान से होना है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया अब इसी लय को बरकरार रखने के लिए रविवार को मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं कि आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।
यह भी पढ़े -14 नवंबर से हो रही टूर्नामेंट की शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी संभालेंगे इस टीम की कमान, BCA का बड़ा फैसला
कब और कहां खेला जाएगा महामुकाबला?
अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार (08 नवंबर) को खेला जाएगा। यह वनडे फॉर्मेट मैच होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत, सुबह 10:30am बजे से होगी। भारत और पाकिस्तान का यह दूसरा मुकाबला है। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतने में कामयाब रही हैं।
कहां होगा महामुकाबला?
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच महामुकाबला अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जाएगा।
भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव?
भारत और पाकिस्तान के मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं, मैच को सोनी लिव एप के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे आप इसे मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर लाइव देख सकेंगे।
यह भी पढ़े -भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, यादों से नहीं'
14 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल
अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी ओमान (मस्कट) कर रहा है। कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 5 नवंबर से शुरुआत हुई थी 14 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच 50 ओवर के प्रारूप में हो रहा है।
टूर्नामेंट के लिए भारत का स्क्वॉड
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, शाविन विनोद, आर्यन सवसानी, कुशाग्र ओझा
टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड
उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसन, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हयाम खान
Created On :  

