Diwali 2026: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, जाने किसने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। लोग एक-दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेटरों ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। ICC के अध्यक्ष जय शाह से लेकर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली व भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने खास अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़े -14 नवंबर से हो रही टूर्नामेंट की शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी संभालेंगे इस टीम की कमान, BCA का बड़ा फैसला
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने लोगों और उनके परिवारों के लिए खुशहाली और कभी न खत्म होने वाली सकारात्मकता की कामना करते हुए एक दिवाली-थीम वाली तस्वीर पोस्ट की।
कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, "रोशनी का त्योहार आपकी जिंदगी में खुशियां, खुशहाली और कभी न खत्म होने वाली सकारात्मकता लाए, आपको और आपके परिवार को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने पैरा एशियाई एथलीटों के हौसले और जज्बे को सराहा, बोले- आपकी जीत ने पूरे देश को किया भावुक
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "रोशनी का यह त्योहार शांति, तरक्की और खुशहाली से भरा भविष्य बनाने के हमारे इरादे को और मजबूत करे। सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, "हम बड़ी जीत और एक अरब दिलों के लिए खेलते हैं। हैप्पी दीवाली।"
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एक्स पर लिखा, "दिवाली के पवित्र त्योहार पर, दीयों की दिव्य चमक आपकी जिंदगी के हर अंधेरे को दूर करे और इसे खुशी, सकारात्मकता और नई उम्मीदों से भर दे। मां लक्ष्मी की असीम कृपा और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हमेशा आपके घर और परिवार में खुशी, शांति, अच्छी सेहत और खुशहाली लाए।"
Created On :  

