IND Vs SA: BCCI ने द.अफ्रीका दौरे के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में करेंगी कप्तानी, कब से खेले जाएंगे मुकाबले? यहां देखें

BCCI ने द.अफ्रीका दौरे के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में करेंगी कप्तानी, कब से खेले जाएंगे मुकाबले? यहां देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम का अगला टूर साउथ अफ्रीका है। जहां वह विपक्षी टीम के साथ 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। इस दौरान टीम की कमाल स्मृति मंधाना के हाथों में होगी। मंधान के नेतृत्व में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

मंधाना के लिए यह दौरा सबसे खास होने जा रहा है क्योंकि वह पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नियमित कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगी। वनडे और टी-20 में वह टीम का नेतृत्व कैसे करती हैं यह हम सभी देख चुके हैं। अब टेस्ट क्रिकेट में उनका यह पहला इम्तिहान होगा। वहीं इस दौरान दीप्ति शर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। टी-20 में शेफाली वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। जिम्बाब्वे से जीतने के बाद इंडिया टीम जीत का परचम बुलंकर रखना चाहेगी।

कब से शुरू हो रहा है भारत का दक्षिण अफ्रीका टूर?

टेस्ट मैच 9 दिसंबर से खेला जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर को पहला वनडे, 19 दिसंबर को दूसरा वनडे और 22 दिसंबर को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। फिर 26 दिसंबर को पहला टी20 मैच, 29 दिसंबर को दूसरा टी20 मैच और 30 दिसंबर को तीसरा व अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा।

तीनों प्रारूपों के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड

भारत की टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतीमानी कलिता, सायाली सतघरे

भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेट कीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतीमानी कलिता, सायाली सतघरे

भारत की T20I टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (WK), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, सायाली सतघरे

Created On :  

Tags

Next Story