IND Vs NZ ODI Match: BCCI ने चौथे और पांचवे मुकाबले के लिए बदला स्क्वाड, गिल की जगह यह खिलाड़ी करेगा टीम का नेतृत्व, यहां देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। विपक्षी टीम के लिए अगला मुकाबला करो या मरो वाला मैच होने वाला है क्योंकि टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी लेकिन मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। चौथे और पांचवे मुकाबले में टीम में थोड़ा बदलाव किया गया है।
गिल की जगह अय्यर करेंगे कप्तानी
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले और दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी। मंगलवार को सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से नहीं खेला गया। अब चौथे और पांचवे में थोड़ा बदलाव किया गया है। गिल की जगह टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे।
पिछले मैच में बारिश की वजह से हुआ 47 ओवर का खेल
पिछले मुकाबले में भी बारिश ने खलल डाला था। जिसकी वजह से मैच 47-47 ओवर का कर दिया गया था। मेजबान न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 41 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए डेरिल मिचेल ने 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 55 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। कप्तान मिचेल सेंटनर ने 31 रन बनाए, जबकि बाकी कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। इस दौरान टीम इंडिया के लिए गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए थे।
बारिश के चलते टीम इंडिया का इंडोर अभ्यास
मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार (09 नवंबर) को टीम इंडिया को बारिश के चलते इंडोर अभ्यास करना पड़ा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच के दौरान मौसम का क्या मिजाज रहता है।
अगले मुकाबले के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यश ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलकदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, गुरनूर बरार
Created On :  
