Aaryavir Sehwag: मैंने किसी से वादा किया था वह इंसान...शतकीय पारी खेलने के बाद आर्यवीर सहवाग ने खोला राज

मैंने किसी से वादा किया था वह इंसान...शतकीय पारी खेलने के बाद आर्यवीर सहवाग ने खोला राज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 एशिया कप 2026 में मंगलवार को भारत और यूएई टीम के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें इंडिया ने विपक्षी टीम को 70 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम को जिताने में सबसे बड़ी भूमिका आर्यवीर सहवाग की थी उन्होंने 160 रनों की तूफानी खेल कर थी। इस उन्होंने 168 गेंदों का सामना किया और 17 चौकों के अलावा 7 छक्के उनके बल्ले से निकले।

शतकीय पारी खेलने के बाद क्या बोले आर्यवीर?

आर्यवीर सहवाग ने 13 गेंद डॉट खेलने के बाद 14वीं बार खाता खोला था। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच लेने के बाद इंटरव्यू में कहा, 'काफी अच्छा लग रहा है। विकेट थोड़ी घूम रही थी। शुरुआत में मैंने फैसला किया कि लंबा खेलना है और 40 ओवरों तक टिके रहना है। विकेट मुश्किल थी और मुझे डॉट गेंद खेलने में दिक्कत नहीं थी क्योंकि मुझे पता था कि मैं बाद में मैनेज कर लूंगा।'

आर्यवीर ने पिता से किया था बड़ी पारी का वादा

19 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने कहा कि उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से एक वादा किया था। वह वादा था मैच में बडा स्कोर करने का। उन्होंने आगे कहा- मैं एक बड़ा स्कोर बनाना चाहता था। मैंने किसी से वादा किया था कि आज मैं एक बड़ा स्कोर बनाऊंगा, और अच्छी बात यह है कि मैंने उस बात को सच कर दिखाया। वह इंसान मेरे पिता (वीरेंद्र सहवाग) हैं। मैंने अपने पिता से कहा था कि मैं शतकीय पारी खेलुंगा। मुझे एक विरासत को आगे बढ़ाना है, क्योंकि उन्हें सिर्फ बड़े शतक ही पसंद हैं।

70 रनों से जीत लिया मैच

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 50 ओवर में 309/7 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएई अंडर-19 की टीम 50 ओवर में 239 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 70 रनों से जीता।

भारत की प्लेइंग 11

लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), मनाल चौहान, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, मोहित उल्वा, इशान सूद

Created On :  

Tags

Next Story