अंडर-19 एशिया कप 2026: यूएई को 70 रनों से रौंद कर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, आर्यवीर ने खेली शतकीय पारी, अब इस टीम से होगी भिड़ंत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 एशिया कप 2026 में मंगलवार (10 नवंबर) को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया। यह मैच टीम इंडिया और यूएई के बीच खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने विपक्षी टीम को 70 रनों से हरा दिया। इस धमाकेदार जीत के साथ इंडिया टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की ओर से आर्यवीर सहवाग ने शतकीय पारी खेली। बता दें, आर्यवीर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं।
यह भी पढ़े -शादी के बंधन में बंधने जा रही IPL ऑक्शन की जान काव्या मारन, जानिए कितने करोड़ की मालकिन हैं सन ग्रुप की वारिस?
आज के मुकाबले में यूएई टीम ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में कामयाब नहीं हो सके। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 50 ओवर में 309/7 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएई अंडर-19 की टीम 50 ओवर में 239 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 70 रनों से जीता।
यह भी पढ़े -टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम ने स्क्वाड का किया ऐलान, सूर्या करेंगे कप्तानी, लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर उतरेंगे मैदान पर
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने 160 (168 गेंदें, 17 चौके, 7 छक्के) रन बनाए। वीके विनीत ने 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इतने रन देख यूएई टीम पर पहले ही दबाव बना दिया। वहीं, विपक्षी टीम की बात करें तो अहमद खुदाद ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने 74 रन की तूफानी पारी खेली। यूएई टीम में ईशान सूद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।
यूएई की प्लेइंग 11
मुहम्मद साद (विकेट कीपर), अयान मिस्बाह (कप्तान), अहमद खुदादाद, यायिन राय, मोहम्मद नफीस, हदायतुल्लाह खान, बिलाल खान, नसीम खान, नूरुल्लाह अयोबी, ज़ैनुल्लाह रहमानी, उदिश सूरी
भारत की प्लेइंग 11
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), मनाल चौहान, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, मोहित उल्वा, इशान सूद
Created On :  

