IND vs NZ 3rd ODI: बारिश की भेंट चढ़ा वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला, टीम इंडिया ने जीता टॉस लेकिन नहीं फेंकी गई एक भी गेंद

बारिश की भेंट चढ़ा वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला, टीम इंडिया ने जीता टॉस लेकिन नहीं फेंकी गई एक भी गेंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। वहीं, तीसरा मुकाबला मंगलवार (10 नवंबर) को खेला जाना था लेकिन के कारण रद्द करना पड़ा। पांच घंटे तक मौसम साफ होने का इंतजार करने के बाद मैच रद्द करने की ऑफिशियल पुष्टि कर दी गई। टॉस भारतीय टीम ने जीता था, जिसने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था, दुर्भाग्यवश मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

पिछले मुकाबले में भी बारिश ने खलल डाला था। जिसकी वजह से मैच 47-47 ओवर का कर दिया गया था। मेजबान न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 41 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए डेरिल मिचेल ने 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 55 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। कप्तान मिचेल सेंटनर ने 31 रन बनाए, जबकि बाकी कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। इस दौरान टीम इंडिया के लिए गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए थे।

बारिश के चलते टीम इंडिया ने सोमवार को किया था इंडोर अभ्यास

मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार (09 नवंबर) को टीम इंडिया को बारिश के चलते इंडोर अभ्यास करना पड़ा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच के दौरान मौसम का क्या मिजाज रहता है।

दोनों टीमों की स्क्वाड

टीम इंडिया स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव

हैमिल्टन में टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया था।

न्यूजीलैंड टीम

विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल, निक केली

Created On :  

Tags

Next Story