2018 Ball-Tampering Scandal: केपटाउन मैदान पर गेंद से की गई छेड़-छाड़ पर बोले माइकल क्लार्क, दोबारा होनी चाहिए टेंपरिंग विवाद की जांच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मैदान पर साल 2018 में टेस्ट क्रिकेट खेला गया था। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इसी मैच में सैंडपेपरगेट विवाद हुआ था। यह विवाद एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। उस्मान ख्वाजा के बॉल टेंपरिंग विवाद पर खुलासे के बाद एक नया बवाल मच गया है। इसी बीच विवाद पर माइकल क्लार्क ने बड़ी बात कही है।
यह भी पढ़े -BCCI ने चौथे और पांचवे मुकाबले के लिए बदला स्क्वाड, गिल की जगह यह खिलाड़ी करेगा टीम का नेतृत्व, यहां देखें
सैंडपेपरगेट विवाद पर बोलते हुए क्लार्क ने एक कार्यक्रम में कहा, "हम आगे नहीं बढ़े हैं। ऑस्ट्रेलियाई फैन आगे नहीं बढ़े हैं। वे सच पर भरोसा नहीं कर सकते। उन्हें सच नहीं पता। जब तक यह (जांच) दोबारा नहीं खुलती और सच सामने नहीं आता।"
यह भी पढ़े -15 साल के वैभव को मिली बिहार टीम की कप्तानी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी बधाई, कहा- बेहतर मंच मिलेगा और वो आगे बढ़ता रहेगा
उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास 2018 में मौका था। सच सामने नहीं आया। हमारे पास 2021 में मौका था जब कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने कुछ कमेंट्स किए थे। सच सामने नहीं आया। अब हमारे पास यह मौका है। मैं बस यह देखना चाहता हूं कि जो भी सच है, वो सब सामने आए, लोगों को आखिरकार सच बोलने का मौका मिले, और वे आगे बढ़ें।"
Created On :  
