Suryakumar Yadav statemen: 'शुरुआती 2 महीने मेरे लिए बहुत मुश्किल... टीम इंडिया से ड्रॉप होने पर टूटे थे सूर्या, बताया कैसे वापस पाया क्रिकेट का जुनून

शुरुआती 2 महीने मेरे लिए बहुत मुश्किल... टीम इंडिया से ड्रॉप होने पर टूटे थे सूर्या, बताया कैसे वापस पाया क्रिकेट का जुनून

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व टी-20 कप्तान और विश्व कप विजेता सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसी बीच सूर्या ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि उनके लिए आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद वक्त बिताना बहुत मुश्किल था। ऐसे समय में मैंने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी से बात की उन्होंने मुझे वापसी के लिए प्रेरित किया। मुझे टीम इंडिया में मौका सायद ही मिले लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।

सूर्यकुमार यादव ने पिछला इंटरनेशनल मैच, टी-20 विश्व कप 2026 के दौरान खेलते हुए नजर आएंगे। उसी दौरान उन्होंने भारत के लिए ट्रॉफी भी जीती थी। तब से सूर्या को लगातार भारत की टी-20 टीम से नजरआंदार किया जा रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने वापसी को लेकर क्या कुछ कहा है।

टी-20 मुंबई लीग के सेलिब्रेशन ऑफ चैंपियंस कार्यक्रम के दौरान सूर्यकुमार ने कहा, "आईपीएल के बाद शुरुआती 2 महीने बहुत मुश्किल थे। लेकिन फिर मैंने इस बारे में सोचा कि मैं पहले कैसा था, कैसे मैंने अपना क्रिकेट शुरू किया, जब मैं सोचता था कि मैं मुंबई के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेलना चाहता हूं, मैं मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहता हूं।"

सूर्या ने आगे कहा, मैं इन चीजों के बारे में अपनी पत्नी से बात की और उसने भी वही बात बोली कि आपको क्रिकेट के लिए वही पैशन और प्यार वापस लाना पड़ेगा, जो आपके पास 15 साल की उम्र में था। जैसे आप एज-ग्रुप क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करना चाहते थे।

सूर्यकुमार यादव का टी20 करियर

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए कुल 373 टी-20 मैच खेले हैं, जिनकी 347 पारियों में बैटिंग करते हुए 34.50 की औसत और 152.58 के स्ट्राइक रेट से 9729 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 65 अर्धशतक शामिल रहे।

Created On :  

Tags

Next Story