IND Vs NZ Test Series: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी! ऋषभ पंत ने पास किया फिटनेस टेस्ट, शुक्रवार को वेलिंगटन में टेस्ट स्क्वाड से जुड़ेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फिटनेश टेस्ट पास कर लिया है। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में लंबे समय तक रिहैब करने के बाद, मेडिकल टीम से उनको मंजूरी मिल गई। गुरुवार (12 नवंबर) को ही वह न्यूजीलैंड के लिए निकल गए और शुक्रवार को वेलिंगटन में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ेंगे।
एक सूत्र ने बताया, 'वह आज सुबह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए और सिंगापुर से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए वहां पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि वह सिंगापुर से भी निकल चुके हैं। न्यूजीलैंड के समय के अनुसार वह सुबह जल्दी और भारतीय मानक समय के अनुसार तड़के वेलिंगटन पहुंच जाएंगे।'
ऋषभ पंत को ईरानी कप के दौरान रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते हुए पसलियों के पास की मांसपेशियों में खिंचाव आया था। यह टूर्नामेंट 1 से 4 अक्टूबर तक शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेली गई थी। उन्होंने अपनी रिकवरी पर काम किया और कई सेशन के जरिए अपने खेल के पहलू पर ध्यान दिया।
वेलिंगटन में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में पंत की मुकाबला कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज से होगी। इन खिलाड़ियों को मौजूदा वनडे सीरीज से रिलीज कर दिया गया है ताकि वह टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें। पंत के आने से टीम मैनेजमेंट के सामने खिलाड़ियों के चयन को लेकर एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाकर प्लेइंग-11 में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी हैं।
भारत के लिए टेस्ट सीरीज अहम
भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में 4थे नंबर पर है और जून 2027 में होने वाले फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है। न्यूजीलैंड तालिका में सबसे ऊपर है, जो मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका और 2023 की विजेता ऑस्ट्रेलिया से आगे है।
Created On :  
