भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे: गिल की जगह अय्यर करेंगे कप्तानी, ईशान किशन करेंगे ओपनिंग, प्लेइंग-11 में 3 बड़े बदलाव होना तय

गिल की जगह अय्यर करेंगे कप्तानी, ईशान किशन करेंगे ओपनिंग, प्लेइंग-11 में 3 बड़े बदलाव होना तय
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 वनडे मैचों की सीरीज का पांचवां मुकाबला कल यानि 13 नवंबर को खेला जाएगा। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जाने वाला यह मैच भारत समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 वनडे मैचों की सीरीज का पांचवां मुकाबला कल यानि 13 नवंबर को खेला जाएगा। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जाने वाला यह मैच भारत समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने की होगी। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड के सामने अपनी सात साल पुरानी बादशाहत बचाने की चुनौती होगी।

दरअसल, न्यूजीलैंड ने बीते सात साल से अपनी जमीन पर एक भी वनडे सीरीज नहीं हारा है। 2019 में उसे भारतीय टीम ने ही वनडे सीरीज में हराया था। तब से लेकर अब तक कीवी टीम ने लगातार सात वनडे सीरीज अपने नाम की हैं।

श्रेयस संभालेंगे कप्तानी

इस मैच में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। गिल टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते आखिरी दो वनडे से बाहर हो गए हैं। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी टेस्ट सीरीज की वजह से आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेल रहे हैं।

यह पहली बार होगा जब अय्यर वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले 29वें खिलाड़ी होंगे।

प्लेइंग-11 में बदलाव तय

शुभमन गिल, अंशुल कंबोज और केएल राहुल के बाहर होने के बाद चौथे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव होने तय हैं। शुभमन गिल की जगह रोहित शर्मा के पारी की शुरुआत ईशान किशन कर सकते हैं। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जगह मोहम्मद सिराज और केएल राहुल की जगह ऋतुराज गायकवाड़ का खेलना तय माना जा रहा है।

भारत की तरह ही न्यूजीलैंड की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ और हेनरी निकोल्स टीम से अलग हो गए हैं। उनकी जगह टीम में फिन एलन, टिम सीफर्ट, विल यंग और निक केली जैसे प्लेयर्स पर भरोसा जताया गया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत - रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम सीफर्ट, विल यंग, निक केली, मिच हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

Created On :  

Tags

Next Story