U19 Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत
भारतीय टीम ने अंडर-19 यूथ एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली, जहां उसकी टक्कर चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय टीम ने अंडर-19 यूथ एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली, जहां उसकी टक्कर चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला शनिवार (14 नवंबर) को Al Amerat में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी।

फिर चमके आर्यवीर

अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए थे। 228 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 37वें ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टीम इंडिया की तरफ से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने सबसे ज्यादा 93 रन की पारी खेली। उनके अलावा वीके विनीत ने नाबाद 57 रन बनाए। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं, आर्यवीर सहवाग एक बार फिर रंग में दिखे। उन्होंने 57 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। बता दें आर्यवीर, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं।

ईशान सूद की धारदार बॉलिंग

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी के अलावा अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका। सालारजई और रहीमी ने 51-51 रन की पारियां खेलीं।

भारत की तरफ से ईशान सूद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। आर्यन सावसानी को दो विकेट मिले। काव्या पटेल, यशवर्धन चौहान और अर्जुन राजपूत को 1-1 सफलता मिली। कप्तान लक्ष्य को उनकी शानदार 93 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Created On :  

Tags

Next Story