U-19 Asia Cup 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत बना एशिया का किंग, मनल और उल्वा ने जिताई हारी हुई बाजी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप फाइनल में एक विकेट से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। अल अमीरात में खेले गए इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
यह भी पढ़े -ऐतिहासिक कप्तानी डेब्यू में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, सूर्यकुमार यादव की तूफानी वापसी
मोहित और मनल ने बनाया चैंपियन
338 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 40वें ओवर में 252 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यह मैच हार जाएगी। लेकिन, मनल चौहान और मोहित उल्वा ने 35 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी कराई। मनल चौहान 32 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके व 3 छक्के जड़े।
जिस समय मनल आउट हुए टीम को 16 गेंदों पर 29 रन की जरूरत थी। उल्वा और वेंकट के रूप में भारत की आखिरी जोड़ी मैदान पर थी। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की ओर टीम को टारगेट के करीब पहुंचाया। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। पाकिस्तान की तरफ से अहमद हुसैन आखिरी ओवर फेंकने आए। पहली गेंद पर कोई रन बना। अगली गेंद वाइड हुई। इसके बाद अगली चार गेंदों पर 4 रन बनाए। आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को जीत के लिए 3 रन की जरुरत थी। उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारत को रोमांचक जीत दिला दी।
उल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके व 3 छक्के जड़े। जीत के बाद उल्वा मैदान पर तिरंगा लपेटकर दौड़ते नजर आए। भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुंचकर उन्हें गले लगा लिया।
यह भी पढ़े -वनडे में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, गुरनूर बरार की टेस्ट टीम में हुई एंट्री, कुलदीप बाहर
उस्मान की पारी गई बेकार
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 107 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके व 3 छक्के जड़े। उनके अलावा अब्दुल कादिर ने 80 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से काव्य पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं सीं वेंकट को 3 सफलताएं मिलीं।
आर्यवीर और लक्ष्य की फिफ्टी
भारत की तरफ से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। उन्होंने आर्यवीर सहवाग के साथ एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। आर्यवीर ने 58 रन की पारी खेली। यह टूर्नामेंट में उनका चौथा अर्धशतक रहा। पाकिस्तान की ओर से रिज्वानुल्लाह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
Created On :  

