एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: महामुकाबले का काउंटडाउन शुरू, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, वैभव के पास 'बदला' लेने का सुनहरा मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 की शुरुआत 19 नवंबर से हो रही है। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं उनको 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, चीन और श्रीलंका की ए टीम है। ग्रुप-B में इंडिया-ए, नेपाल, पाकिस्तान-ए और यूएई की टीमें हैं।
एक बार फिर भारत का उभरता सितारा वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में होगा। वैभव ने आखिरी बार पाक के खिलाफ एशियन गेम्स में खेले थे। टूर्नामेंट के खिलाबी मुकाबले में भारतीय टीम ने विपक्षी टीम को हराकर चमचमाता गोल्ड जीता था। वहीं, बात करें वैभव सूर्यवंशी की तो वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। 15 रन बनाकर आउट हो गए थे।
वैभव को आउट कर पाक गेंदबाज सैम अयूब ने तंज कस चिढ़ाया था।
सूर्यवंशी के पास उस टिप्पणी का बदला लेने का अच्छा मौका है। अब भारतीय बल्लेबाज के पास पाकिस्तान से बदला लेने का अच्छा मौका है, हालांकि अयूब इस टीम का हिस्सा नहीं है।
कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का पाकिस्तान के साथ मैच रविवार, 22 नवंबर को है। ये मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
इंडिया ए स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
पाकिस्तान ए स्क्वॉड
अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, शाहजेब खान, शामील हुसैन, माज सदाकत, साद मसूद, दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान, रोहिल नजीर, अहेड डेनियल, मोहम्मद हसनैन, सुफयान मोकिम, अली रजा
Created On :  
