India Vs NZ ODI Match: निर्णायक मुकाबले के लिए बेताब भारतीय टीम, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच, देखें पिच रिपोर्ट से लेकर स्क्वाड तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा। अब तक 4 मैच खेले जा चुके हैं इसमें भारतीय टीम 2-1 से बढ़त बनाए हुए है। पिछला हार का बदला लेने टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। लेकिन न्यूजीलैंड आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कर भारतीय खेमे के सेलिब्रेशन को जरूर खराब करने की कोशिश करेगा।
यह भी पढ़े -19 नवंबर से भोपाल में 6 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग, जानें कब खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
कब और कहां खेला जाएगा आखिरी मुकाबला?
दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जबकि टॉस सात बजे होगा।
हेड-टू-हेड मुकाबलों में कौन किस पर भारी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबले हमेशा से हाईस्कोरिंग रहे हैं, वहीं अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 127 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 65 और न्यूजीलैंड ने 53 मैच जीते हैं। इसके अलावा 8 मैच बेनतीजा रहे हैं और 1 मुकाबला टाई रहा है।
पिट रिपोर्ट
माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। मुकाबले की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अच्छा उछाल मिलेगा, लेकिन गेंद जैसे-जैसे पुरानी होती जाएगी रन बनाना आसान हो जाएगा। बीच के ओवरों में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
पांचवें वनडे के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड
भारतीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, टीम सीफर्ट, माइकल हे, क्रिस्टीयन क्लार्क, जैकब डफी, ब्रेट रैंडेल, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर
Created On :  


