SMAT 2026: ऐतिहासिक कप्तानी डेब्यू में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, सूर्यकुमार यादव की तूफानी वापसी

ऐतिहासिक कप्तानी डेब्यू में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, सूर्यकुमार यादव की तूफानी वापसी
भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026 का आगाज हो चुका है। पहले दिन (शनिवार) टूर्नामेंट में 19 मैच खेले जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026 का आगाज हो चुका है। पहले दिन (शनिवार) टूर्नामेंट में 19 मैच खेले जा रहे हैं। इन मैचों में सूर्यकुमार यादव से लेकर वैभव सूर्यवंशी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी खेलते दिखाई दिए।

बात करें वैभव सूर्यवंशी की तो उन्होंने मैदान में उतरते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बिहार टीम का नेतृत्व कर रहे वैभव टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बिहार और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यह उपल्बधि हासिल की।

बल्ले से फ्लॉप रहे वैभव

वैभव की उम्र 15 साल और 232 दिन है। इसी के साथ वह टी20 फॉर्मेट में अब तक के सबसे युवा कप्तान बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम था, जिन्होंने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में कप्तानी संभाली थी।

हालांकि, इस मुकाबले में वैभव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। बिहार की टीम केवल 137 रन बना सकी। सौराष्ट्र ने 5 विकेट खोकर 138 रन का टारगेट हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार यादव ने ठोकी तूफानी फिफ्टी

खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बैटिंग की। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच में केवल 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उनकी 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

Created On :  

Tags

Next Story