महिला प्रीमियर लीग 2027: ICC के अनुरोध पर BCCI को लेना पड़ा बड़ा फैसला, अब ब्रेबोर्न की जगह इस ऐतिहासिक स्टेडियम में होंगे WPL के मुकाबले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 26 जनवरी से हो रही है। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। उनका आयोजन दो शहरों में होना है। पहले चरण के शुरुआती 11 मैच वडोदरा में (14 से 24 जनवरी) होंगे और उसके बाद का पूरा टूर्नामेंट ब्रेबोर्न स्टेडियम में न होकर वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। BCCI ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि सिर्फ वेन्यू बदला है तारीखों और मैचों के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित महिला प्रीमियर लीग के वेन्यू को इसलिए बदला गया क्योंकि 14 फरवरी, 2027 से ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण खेला जाना है। अगर डब्ल्यूपीएल किया जाता तो बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए पिच को फिर से तैयार करने में पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।
डब्ल्यूपीएल मैच नंबर 12 से 20, एलिमिनेटर और फाइनल ब्रेबोर्न स्टेडियम में होना था। लेकिन आईसीसी के एक नियम के चलते वेन्यू को बदलकर वानखेड़े स्टेडियम करना पड़ा। अगर मैच तय शेड्यूल के अनुसार होते तो ब्रेबोर्न स्टेडियम में होते तो आईसीसी के एक नियम का उल्लंघन होता जिसका समाधान वेन्यू बदलकर कर दिया गया। किसी भी बड़े टूर्नामेंट के आयोजिन के लिए स्टेडिमय को कम से कम 15 दिन पहले उपलब्ध कराने जरूरी होता है।
WPL 2027 में हिस्सा ले रही टीमें
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
गुजरात जायंट्स (GG)
मुंबई इंडियंस (MI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
यूपी वॉरियर्स (UPW)
Created On :  
