ICC का बड़ा ऐलान: 2035 तक के टूर्नामेंट की तारीखें तय, भारत को मिली 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2031 वर्ल्ड कप में सह-मेजबान

2035 तक के टूर्नामेंट की तारीखें तय, भारत को मिली 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2031 वर्ल्ड कप में सह-मेजबान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार (15 नवंबर) को क्रिकेट टूर्नामेंट को बड़ा ऐलान किया है। आसीसी ने 2028 से 2035 तक होने वाले सभी प्रमुख पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंटों की विंडो और मेजबान देशों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारत को 2 बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है आइए जानते है मेजबान देशों के बारे में।

2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को मिली है। भारत 9 से 28 अक्टूबर 2029 तक चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, जबकि 2031 में 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक होने वाले वनडे विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेगा। वहीं, आईसीसी ने 2031 के बाद होने वाले टूर्नामेंट के मेजबान देशों की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके आयोजन की तारीखें सार्वजनिक कर दी गई हैं।

2028 का टी20 विश्व कप 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित होगा। वहीं इसके अगले चरण का आयोजन 2030 में होगा, जिसकी संयुक्त मेजबानी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड करेंगे। इसके बाद 2032 और 2034 में भी टी20 विश्व कप खेले जाएंगे। इन दोनों टूर्नामेंट के मेजबान देशों और आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, "आईसीसी के टूर्नामेंटों का पोर्टफोलियो और कार्यक्रम क्रिकेट के वैश्विक ढांचे के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। ये इस खेल को और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ-साथ पूरे क्रिकेट जगत को एक बेहतर दिशा और संदर्भ प्रदान करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम खिलाड़ियों और सदस्य देशों को इन टूर्नामेंटों के बारे में लंबे समय पहले जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व को भी समझते हैं। इससे खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहतर योजनाएं, उच्च प्रदर्शन वाले कार्यक्रम और व्यवस्थित क्रिकेट कैलेंडर तैयार करने में मदद मिलेगी।"

Created On :  

Tags

Next Story