SMAT 2026: 13 छक्के और 8 चौके, मैदान पर आया रजत पाटीदार का तूफान, 135 रन ठोक रच दिया इतिहास

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RBC) को दो बार चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं। उनकी गिनती भारतीय क्रिकेट के आक्रमक बल्लेबाजों में की जाती है। एक बार फिर रजत ने तूफानी बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने केवल 48 गेंदों पर नाबाद 135 रन की धमाकेदार पारी खेली है।
यह भी पढ़े -मुंबई में देसी अंदाज में दिखे प्रिंस विलियम-केट, सचिन तेंदुलकर और बच्चों के साथ खेला गली क्रिकेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026 में अपनी घरेलू टीम मध्य प्रदेश से खेलते हुए रजत ने असम के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया है। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी में 13 छक्के व 8 चौके जड़े हैं। नंबर पांच पर बैटिंग करते हुए रजत ने 48 गेंदों का सामना किया और 135 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।
यह भी पढ़े -2035 तक के टूर्नामेंट की तारीखें तय, भारत को मिली 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2031 वर्ल्ड कप में सह-मेजबान
रचा इतिहास
पाटीदार अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की तरफ से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। सोमवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया। उनकी इस पारी की बदौलत मध्य प्रदेश की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में असम की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। मध्यप्रदेश ने यह मुकाबला 131 रन से जीता।
Created On :  

