Litton Das World Record: बल्लेबाजी के बाद विकेट कीपिंग में भी दिखाया दम, लिटन दास ने रच दिया इतिहास, धोनी और गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर लिटन दास ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट में इतिहास रच दिया। उन्होंने टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ियों को आउट करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। मैच की दूसरी और अफ्रीका की पहली पारी के दौरान दास ने विकेट के पीछे से 8 बल्लेबाजों को आउट करने में अहम योगदान दिया।
6 कैच 2 स्टंपिंग
लिटन दास ने विकेटकीपिंग करते हुए 8 में से 6 खिलाड़ियों का कैच पकड़ा। वहीं दो को स्टंपिंग के जरिए पवेलियन का रास्ता दिखाया। ये कारनामा करने वाले दास टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
यह भी पढ़े -'थाला' ने खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया 'संन्यास', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
इन 8 बल्लेबाजों को बनाया शिकार
लिटन दास ने अफ्रीका के एडन मार्करम, जुबैर हमजा, मैथ्यू ब्रीट्जके, वियान मुल्डर, मार्को यानसन और साइमन हार्मर के विकेट के पीछे कैच पकड़े। वहीं, बाकी रियान रिकल्टन और कगिसो रबाडा की स्टंपिंग की।
बांग्लादेश के लिए हसन महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 विकेट लिए। इसके अलावा तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को 2-2 विकेट सफलताएं मिलीं। बाकी इबादत हुसैन और मोमिनुल हक को 1-1 विकेट मिले।
यह भी पढ़े -भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट कल से, वेलिंगटन में 58 साल से नहीं जीती टीम इंडिया, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लिटन दास ने बल्लेबाजी में भी दिखाया दम
कीपिंग से पहले लिटन दास ने बैटिंग में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में टीम 400 रन पर ऑलआउट हो गई। तौहीद हृदोय ने 137 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके अलावा लिटन दास ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 120 रन बनाए। इस तरह दास ने कीपिंग से पहले बैटिंग में जलवा बिखेरा।
जवाब में अपनी पहली पारी के लिए बैटिंग पर उतरी अफ्रीका 557 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ओपनर एकरमैन ने 157 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा रियान रिकल्टन ने 102 रन की पारी खेली।
Created On :  

