MP News: प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग-जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को BJP राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने कहा - 'कार्यकर्ताओं के बीच जाओ, संवाद..'

प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग-जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को BJP राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने कहा - कार्यकर्ताओं के बीच जाओ, संवाद..
भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, हाल ही में हुए अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगे के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनसे संवाद करें। उनकी मेहनत और योगदान को उचित महत्व दें। संगठन के हर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को यह समझना होगा कि पद केवल दायित्व नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति जवाबदेही है। संगठन की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब सभी स्तरों पर बेहतर संवाद, समन्वय और आपसी विश्वास के साथ कार्य किया जाए। हर पदाधिकारी अपने कार्यों की समीक्षा करे। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच संवाद बना रहे। संगठन के विस्तार के लिए बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी निभाई जाए। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा दूत अभियान

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित कर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि 1 से 25 दिसंबर तक प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष सेवा दूत अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत पूर्णकालिक कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसंपर्क के कार्यों को और प्रभावी बनाया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय, संवाद और योजनाबद्ध कार्य जरूरी है। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर उन्हें बूथ स्तर तक ले जाएं। जिला, मंडल और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

Created On :  

Tags

Next Story