MP News: चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, 5 प्रतिशत बढ़ा डीए, नगरीय निकायों के पेंशनर्स के डीआर में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इस फैसले से फैसले से करीब 35 हजार कर्मचारी और 18 हजार से अधिक पेंशनरों को लाभ मिलेगा। कुल 53 हजार से ज्यादा कर्मचारी और पेंशन धारकों को फायदा होगा। चौथे वेतनमान में 20 और पांचवें-छठवें वेतनमान में 5-5 प्रतिशत बढ़ाया गया है। बढ़े हुए डीए का नकद लाभ 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा। जिसको किस्तों में दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -दंत चिकित्सा के क्षेत्र में MP सरकार का बड़ा ऐलान, इसी शैक्षिणिक सत्र में मिलेगा एक और नया मेडिकल कॉलेज
भुगतान नवंबर की सैलरी में होगा। जनवरी से सितंबर 2026 तक का एरियर नवंबर, दिसंबर और जनवरी में तीन किस्तों में दिया जाएगा। इस अवधि में रिटायर या मृत हुए कर्मचारियों को एरियर की राशि एकमुश्त मिलेगी। इसके साथ ही नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ाई गई है। छठवें वेतनमान में 5 और सातवें वेतनमान में 2 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है। यह 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक छठवें वेतनमान में डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 किया गया है। पांचवें में 323 प्रतिशत से 328 प्रतिशत और चौथे में 1465 प्रतिशत से बढ़ाकर 1485 प्रतिशत किया गया है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की
प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
आदेश के मुताबिक सरकार के उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए चौथे और पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। इनके लिए नई दरें क्रमशः 1485 और 328 प्रतिशत निर्धारित की गई हैं। महंगाई भत्ते को किसी योजना के लिए वेतन नहीं माना जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आदेश के मुताबिक नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को बढ़ी हुई डीआर का लाभ मूल पेंशन पर मिलेगा। यह वृद्धि 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स को मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी लागू होगी। आदेश में कही गया है कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति को परिवार पेंशन पर महंगाई राहत की पात्रता नहीं होगी। यदि पति या पत्नी की मृत्यु के समय संबंधित व्यक्ति पहले से सेवा में कार्यरत था, तो उसे मिलने वाली परिवार पेंशन पर डीआर का लाभ मिलेगा।
Created On :  

