MP News: सरकार की तीसरी वर्षगांठ, मंत्रियों-विधायकों की परफार्मेन्स और 3 साल की उपलब्धियों पर होगा फोकस

सरकार की तीसरी वर्षगांठ, मंत्रियों-विधायकों की परफार्मेन्स और 3 साल की उपलब्धियों पर होगा फोकस
अगले महीने 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे हो जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अगले महीने 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे हो जाएंगे। इस अवसर पर राज्य की भाजपा सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर फोकस किया जायेगा, जिसमें मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं भाजपा विधायकों के परफार्मेन्स को भी देखा जायेगा।

यह जानकारी सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने भोपाल स्थित अपने निजी आवास परिसर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद के विस्तार पर सीएम से चर्चा हुई थी परन्तु बाद में इसे टाल दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी का गठन भी किया जायेगा।

Created On :  

Tags

Next Story