MP News: भोपाल में एक और थाना प्रभारी निलंबित, चुनाभट्टी TI धर्मेंद्र मौर्य पर गिरी गाज; जनसंवाद में गैरमौजूदगी बनी वजह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली और जवाबदेही को लेकर सख्ती देखने को मिल रही है। इसी क्रम में चुनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य की गैरमौजूदगी को कार्रवाई की प्रमुख वजह माना जा रहा है। खास बात यह है कि जनसंवाद कार्यक्रम उनके ही थाना क्षेत्र में आयोजित किया गया था, जिसमें पुलिस कमिश्नर स्वयं मौजूद थे। इसके बावजूद थाना प्रभारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
यह भी पढ़े -मुख्य सचिव बर्णवाल ने रिक्त पदों को लेकर सभी विभागों को रोड मैप बनाकर समय-सीमा में भर्ती करने के दिए निर्देश
इसके अलावा पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियानों में भी थाना प्रभारी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं बताया जा रहा था। जनसंवाद कार्यक्रम में अनुपस्थिति और विशेष अभियानों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने के चलते उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों की कार्यशैली और जवाबदेही को लेकर सख्ती के संकेत मिल रहे हैं।
Created On :  


