Bhopal News: लॉकर में गहने रखकर भूले पूर्व रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव, पीएनबी के लॉकर में रखे, ढूंढने पहुंचे एसबीआई बैंक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व रेरा चेयरमैन और रिटायर्ड आईएएस एपी श्रीवास्तव बैंक लॉकर में गहने रखकर भूल गए। उन्होंनेे गहने पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में गहने रखे थे, लेकिन वो बेटियों के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आईआईएफएम शाखा गहने लेने पहुंच गए। यहां देखा तो होश उड़ गए और लॉकर खाली मिला। इसके बाद बैंक अिधकारियों की भी सांसे फुल गई। श्रीवास्तव ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी तो तलाशी शुरु हुई। शुरुआत में तो यह आशंका जताई गई कि एसबीआई बैंक के लॉकर से गहने गायब हो गए, लेकिन पुलिस ने छानबीन और एपी श्रीवास्तव से पूछताछ की तो बताया कि अन्य बैंकों में भी लॉकर है। इसके बाद पीएनबी बैंक पहुंचे तो पता चला पीएनबी के लॉकर में गहने रखे मिले।
भोपाल के कमलानगर थाना टीआई निरुपमा पांडेय ने बताया कि श्रीवास्तव ने पीएनबी के लॉकर में गहने रखे थे, इसके बारे में उन्हें याद नही रहा। हालांकि श्रीवास्तव का अपनी पत्नी के गहनों के बॉक्स के बारे में कहना है कि वह उनको याद नहीं आ रहा कि कहां-किस बैंक शाखा में रखा है, जिसकी छानबीन की जा रही है। वहीं, श्रीवास्तव की दोनों बेटियों के गहने पीएनबी बैंक में रखे मिले।
यह भी पढ़े -भोपाल की मिट्टी में बसी है हॉकी, देश को दिए कई ओलिंपियन, जानें क्यों कहा जाता है 'हॉकी की नर्सरी'
दरअसल, उनकी छोटी बेटी भोपाल आईं थी जिनसे बात की गई। यानी एपी श्रीवास्तव गहने रखकर ये भूल गए कि उन्होंने गहने किस बैंक में रखे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी थी। जिसमें एसबीआई की बैंक शाखा के लॉकर में गहने रखने की बात सामने आई थी। बाद में जब अन्य बैंकों के लॉकर में श्रीवास्तव ने देखा तो गहने रखे मिले।
Created On :  


