MP News: अब सांची ब्रांड का दूध भी महंगा, 4 रुपए बढ़ाई कीमतें, नई दरें आज से होंगी लागू

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमूल-मदर डेयरी के बाद अब मप्र स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ ) ने भी सांची दूध (पैकेट बंद दूध) की दरें बढ़ा दी। नई दरों के अनुसार सांची का पैक्ड दूध 4 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। नई दरें आज से लागू हो जाएंगी। एक लीटर फुल क्रीम दूध अब 70 की जगह 74 रुपये, स्टैंडर्ड दूध 63 की जगह 67 रुपये, टोन्ड दूध 58 की जगह 59 रुपये और गाय का दूध 62 की जगह 64 रुपये में मिलेगा। बताया गया कि पैकिंग मटेरियल और ट्रांसपोर्ट महंगा होने के चलते पैक्ड दूध की दरों में वृद्धि हुई है। एमपीसीडीएफ के प्रबंध संचालक के अनुसार दुग्ध संघों का वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए दरों में संशोधन जरूरी था। हालांकि 500 मिलीलीटर से छोटे पैकेटों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले अमूल ने 12 नवंबर से दूध के दाम 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाए थे। सांची के पैक्ड दूध की कीमतें बढ़ने का असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। मप्र में पैक्ड दूध के मामले में सांची की सबसे ज्यादा खपत होती है।
यह भी पढ़े -भोपाल में एक और थाना प्रभारी निलंबित, चुनाभट्टी TI धर्मेंद्र मौर्य पर गिरी गाज; जनसंवाद में गैरमौजूदगी बनी वजह
दूध से बने प्रोडक्ट होंगे महंगे
सांची पैक्ड दूध की कीमतों में वृद्धि का असर दूध से बने प्रोडक्ट्स को दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। दूध के बाद अब दही, मठा, पनीर और अन्य दूध से बनने वाले प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ जाएंगी। वहीं चाय पीने वालों की जेब पर भी बढ़ी कीमतों का असर दिखेगा।
यह भी पढ़े -भय बीते समय की बात, नक्सल प्रभावित रहे गांवों में अब आकार ले रहीं विश्वास और विकास की नई संभावनाएं
दूध की नई दरें
दूध का प्रकार पैकिंग पुरानी दर नई दर बढ़ोतरी(रुपए)
फुल क्रीम 500 मिली 35 37 2
फुल क्रीम 1 लीटर 70 74 4
फुल क्रीम 6 लीटर 420 444 24
स्टैंडर्ड 500 मिली 32 34 2
स्टैंडर्ड 1 लीटर 63 67 4
स्टैंडर्ड 6 लीटर 378 402 24
टोन्ड 500 मिली 29 30 1
टोन्ड 1 लीटर 58 59 1
डबल टोन्ड 500 मिली 27 28 1
स्किम्ड 500 मिली 24 25 1
स्किम्ड 1 ली. 47 49 2
चाह/अमृत 1 ली. 62 65 3
टी स्पेशल 1 ली. 56 58 2
गाय का दूध 500 मिली 31 32 1
गाय का दूध 1 ली 62 64 2
Created On :  

