Bhopal News: भोपाल क्राइम ब्रांच ने 12.76 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने 12.76 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 से एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.76 ग्राम एमडी जैसा पदार्थ जब्त किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 से एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.76 ग्राम एमडी जैसा पदार्थ जब्त किया। जब्त मशरूका की कुल कीमत 3 लाख 82 हजार 800 बताई जा रही।

पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यश बैंक के सामने वाले खाली ग्राउंड पर एक लड़का एमडी ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अम्मार राजा उम्र 29 साल हुई है। वह ओल्ड सैफिया कॉलेज रोड भोपाल का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस जानकारी जुटा रही कि आरोपी ड्रग्स कहां से लाता था इसके पीछे और कौन शामिल है। आरोपी से पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच में एमडी ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story